सियार के हमले से गांव में दहशत: घर की बाड़ी में घुसकर किया हमला, दो महिलाओं सहित युवक जख्मी

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कनकी गांव में सोमवार सुबह सियार ने घर के अंदर घुसकर हमला कर परिवार के दो महिला सहित एक पुरूष को जख्मी कर दिया है। तेंदुए ने घर में बंधी भैंस पर भी हमला कर उसे जख्मी कर दिया है। जानकारी के अनुसार कनकी गांव निवासी मनीराम पटेल (38) अपने परिवार के साथ घर की बाड़ी में मवेशियों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान जंगल की तरफ से आया एक सियार बाड़ी के रास्ते घर के आंगन में घुस गया। सियार ने सबसे पहले मनीराम पर हमला किया, उन्हें बचाने दौड़ीं सोमवती (36) और महिमा बाई (60) को भी सियार ने हमलाकर जख्मी कर दिया है। परिजनों को लहूलुहान करने के बाद सियार ने खूंटे पर बंधी भैंस पर भी हमला किया। इसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर सियार वहां से भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को रीठी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से कनकी गांव के लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं, जिससे बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से से कार्रवाई करने की मांग की ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *