जनमत हिन्दी। जिले के विजयराघवगढ़ स्थित ग्राम घुनौर और आसपास के इलाकों में घूम रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने काफी मश्क्कत करने के बाद गुरूवार को पिंजरे में कैद कर लिया है। तेंदुए ने दस साल के बचचे का शिकार किया था, जिसके बाद से ही वन विभाग की तेंदुए की खोजबीन कर रही थी। 30 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे ग्राम घुनौर निवासी राज कोल अपनी बहन के साथ लकड़ी बिनने गया था, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर झाड़ियों की ओर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सघन तलाशी अभियान के बाद झाड़ियों में बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तेंदुए को तत्काल पकड़ने की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई। तेंदुए को पकड़ने के लिए 1 जनवरी 2026 की सुबह से ऑपरेशन पैंथर शुरू किया गया। वन विभाग की टीम ने घुनौर के जंगलों में तेंदुए की गतिविधियों वाले रास्तों को चिह्नित किया और वहां मजबूत पिंजरे लगाए गए। वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे सतना जिले के मुकुंदपुर चिड़ियाघर में छोड़ा दिया है।
ऑपरेशन पैंथर सफल: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर, दस साल के बच्चे का किया था शिकार












Leave a Reply