जनमत हिन्दी। कटनी भाजपा कार्यालय में मंगलवार को नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। कार्यालय परिसर में पूरे समय भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों की गूंज सुनाई देती रही। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि पार्टी आगामी समय में और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम में विधायक संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमति प्रीति सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी, महामंत्री सुखदेव चौधरी, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, सीमा जैन सोगानी, अंकिता तिवारी, रामू साहू, आशीष गुप्ता बाबा, वागीश आंनद, मनीष दुबे, संदीप दुबे, अम्बरीष वर्मा, चेतन हिंदुजा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, यज्ञदत्त मिश्रा, रजत जैन, कौशलेश मिश्रा, श्रीराम पटेल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उत्सव: जिला भाजपा कार्यालय में बांटी गई मिठाई, आतिशबाजी कर वयक्त किया हर्ष












Leave a Reply