भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित: प्रदेश नेतृत्व की सहमति से कटनी भाजपा की नई टीम तैयार, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जनमत हिन्दी। भारतीय जनता पार्टी ने कटनी जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर सुनील उपाध्याय, रवि खरे, रामू साहू, अंकिता तिवारी, सतीश नायक, श्रीमती सीमा जैन सोगानी, श्रीमती सुनीता दाहिया को दायित्व सौंपा गया है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में मनीषदेव मिश्रा, सुखदेव चौधरी की नियुक्ति की गई है। जिला मंत्री पद पर संदीप दुबे, आशीष गुप्ता बाबा, श्रीमती ममता सिंह, मनीष दुबे, प्रशांत राय, वागीश आनंद, कमलेश सेन और राजेश पटेल को शामिल किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अर्पित अग्रवाल सीए को सौंपी गई है, जबकि सह जिला कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती भावना सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला कार्यालय मंत्री पद पर अम्बरीष वर्मा और सह जिला कार्यालय मंत्री के रूप में यज्ञदत्त मिश्रा, श्रीमती रिचा गेलानी को दायित्व दिया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री और संभागीय प्रभारी राहुल कोठारी, शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायकगण संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित समस्त जनप्रतिनिधियों वरिष्ठजनों ने सभी नवीन पदाधिकारियों को दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नवगठित टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करते हुए प्रभावी भूमिका निभाएगी। जिलाध्यक्ष ने भाजपा में सामान्य प्रक्रिया के अनुरूप दायित्व परिवर्तन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *