कटनी में लाठियों से पीटकर हत्या: स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के धनवाही कौड़िया गांव में वारदात से सनसनी, आरोपियों की तलाश शुरू

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के धनवाही कौड़िया गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार धनवाही कौड़िया गांव निवासी किशोरी (52)से गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद करते हुए लाठियों से हमला कर दिया। लाठियों के हमले घायल हुए किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लाठियों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या के बाइ गांव में हड़कंप मच गया है। हत्या की सूचना पर स्लीमनाबाद थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *