सात साल से फरार हत्या का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार: बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी पर घोषित था 10 हजार का इनाम

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र से हत्या के मामले में सात साल से फरार चल रहे दस हजार रूपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की  है। बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया 4 जुलाई 2018 को दर्ज किए गए हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बरही थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी एक आरोपी राजाराम पिता रामाधार तिवारी (35) वारदात के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था, आरोपी पर दस हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इस बीच जानकारी मिली कि फरार आरोपी मुंबई में अपनी पहचान छिपाकर वहां पर कार्य कर रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम को मुंबई भेजा गया। जहां से  पुलिस टीम ने आरोपी राजाराम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार ईनाम आरोपी को पकड़ने में बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव खितौली चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल, आरक्षक अंकित बड़गैंया दिलीप कोल, अजय साइबर सेल सैनिक बृजेश सिंह की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई है। बतादें की पुलिस द्वारा अपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ अभियान चला रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *