जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम आयुक्त आईएएस तपस्या परिहार ने गुरूनानक वार्ड स्थित बिलैया तलैया सब्जी मंडी, आईएचएसडी योजनान्तर्गत अमीरगंज पडरवारा बस्ती में निर्मित भवनों और वाटर बॉडी रिजूवेशन के योजना के तहत मसूरहा घाट में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। निगमायुक्त ने बिलैया तलैया सब्जी मंडी पहुंची। यहां उन्होंने सब्जी मंडी की प्रत्येक गलियों और प्रवेश मार्गों का पैदल भ्रमण कर वहां की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगमायुक्त द्वारा सब्जी मंडी में निगम प्रशासन द्वारा निर्मित कराई गई कुल दुकानों और उनकी संरचनाओं की जानकारी ली। जिस पर राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि पहले सब्जी मंडी में 237 दुकान निर्माण कराकर आवंटित की गई थी। निगमायुक्त द्वारा वर्तमान में दुकानों के संचालन करने वालों की जानकारी संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई स्थलों पर मरम्मत की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार छोटे कार्यों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने, मंडी परिसर की प्रतिदिन सफाई करानेे, दुकानदारों की हद का निर्धारण करते हुए मंडी मार्गो की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आईएचएसडीपी योजनांतर्गत पड़रवारा बस्ती के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बस्ती की गलियों पहुंचकर भवनों की संरचनाओं और वर्तमान में निवासरत लोगों की स्थिति का जायजा लिया। सहायक यंत्री सुनील सिंह ने बताया कि ब्लाक ए में 162 भवन निर्मित कराए गए थे। निर्मित आवासों में 119 लोगों को भवन आवंटन की कार्रवाई की गई है। नगर निगम आयुक्त ने शेष आवासों में वर्तमान की स्थिति में अनाधिकृत रूप से निवासरत लोगों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी सजदा बी से चर्चा कर भवन की पात्रता परीक्षण और भवन आवंटन की प्रक्रिया, बिना आवंटन निवासरत लोगों की जानकारी ली।
नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण: सब्जी मंडी में आवंटित दुकानों की होगी जांच, अवैध निवास पर जारी होगा नोटिस












Leave a Reply