13 दिसंबर को कटनी आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री: जिला सलाहकार समिति की बैठक में होंगे शामिल, दोपहर दो बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

जनमत हिन्दी। प्रदेश के परिवहन, स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री, उदय प्रताप सिंह शनिवार 13 दिसम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री लोलरी से सुबह साढ़े 9 बजे कार द्वारा कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सड़क मार्ग से कार द्वारा कटनी से नरसिंहपुर के गाडरवारा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *