महापौर ने शुरू किया नवाचार: नगर निगम में अब हर मंगलवार होगी जनसुनवाई, शिकायतों होगा निराकरण

जनमत हिन्दी। कटनी शहर वासियों की समस्याओं के तत्काल और पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से महापौर द्वारा नवाचार किया जा रहा है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में अब आगामी प्रति मंगलवार नगर निगम कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिससे शहरवासियों को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधियों औरअधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। महापौर की जनसुनवाई के दौरान शहरवासी नगर निगम की शासकीय योजनाओं और सेवाओं सहित अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं, जैसे स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, संबंधी शिकायतें सहित नगर निगम से अन्य समस्याएं सीधे प्रस्तुत कर सकेंगे। इस संबंध में उपायुक्त शैलेष गुप्ता ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का पंजीयन कर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। शिकायतों के निराकरण की लगातार समीक्षा भी की जाएगी। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सिर्फ समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत गंभीरता से निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *