जनमत हिन्दी। कटनी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में केसीएस स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया। जिससे परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। ध्वजारोहण के बाद महापौर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, इन्हीं मूल्यों के अनुरूप कार्य करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने नगर निगम के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता, सुगम आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, रचना गुप्ता, राजकिशोर यादव, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के माध्यम से संचालित योजनाओं और सेवाओं को विशेष रुचि लेकर बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को महापौर और उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कहा गया। समारोह के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता दूतों को पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दूत नगर की स्वच्छता की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफलता मिलती है। महापौर ने सभी स्वच्छता कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें लगातार इसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने सहभागी बनकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर महापौर ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए कहा। साथ ही यह भी कहा कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ और समृद्ध शहर की पहचान होता है।
महापौर ने किया ध्वजारोहण: नगर निगम परिसर में किया गया समारोह का आयोजन, स्वच्छता दूतों का किया सम्मान












Leave a Reply