जनमत हिन्दी। प्रदेश में महिलाओं को हर महीने माह 3 हजार रुपए राशि लाड़ली बहना योजना के नाम पर सत्ता में काबिज हुई भारतीय जानता पार्टी की महिलाओं के साथ हुई वादख़िला$फी के विरोध में और लाड़ली बहना के नए रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल प्रारंभ करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस सोमवार को कचहरी चौराहे में प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या रांधेलिया के नेतृत्व में काफी संख्या में पहुंची महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रवक्ता सोम्या रांधेलिया ने बताया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक महिला के खाते में 3000 की राशि देने का वादा किया था आज लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यह राशि मात्र 1500 हुई है, महंगाई लगातार आसमान छू रही है ऐसे में महिलाएं सरकार द्वारा किए गए वादे पर आज भी आस लगाए बैठी है वे स्वंय को छला हुआ महसूस कर रही है, हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार पांच लाख महिलाओं के नाम पात्र सूची से काट दिए गए है, जो को पूरी तरह से गलत है। महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि लाड़ली बहना के नवीन रजिस्ट्रेशन के लिए विधिवत पोर्टल प्रारंभ किया जाए। जिससे अधिक से अधिक इसका लाभ ले सके। फरवरी माह से ही यह राशि बढ़ाकर पूर्व घोषणा अनुसार 3 हजार की जाए, योजना से काटे गए लगभग पांच लाख नामों को दोबारा योजना से जोड़ा जाए। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को शासन को योजना का लाभ मिल सके। भाजपा सरकार द्वारा जल्द महिलाओं के हित में कदम नहीं उठाए गए तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, कांग्रेस पार्षद मोसू$फ बिट्ट अहमद, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, पूर्व महिला ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन ने भी भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए सरकार से तत्काल महिला कांग्रेस की मांग पर ठोस कदम उठाए जाने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस नेता राकेश जैन, कमल पांडेय, विवेक पांडेय, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, पार्षद पैरवी बिट्टू अहमद, अर्चना विनीत जायसवाल, फाहिमा अफताब सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
महिला कांग्रेस ने सरकार को घेरा: महिलाओं से किया वादा भूली भाजपा सरकार, लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन












Leave a Reply