कटनी में सजेगा साहित्य का महाकुंभ: एक मंच पर आएंगे देश के प्रख्यात लेखक, विचारक और साहित्यकार, 24 दिसंबर को साधुराम स्कूल में होगा पुस्तक मेले का शुभारंभ

जनमत हिन्दी। कटनी जिले में साहित्य, संस्कृति और विचारों के महाकुंभ के रूप में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुस्तक मेला और साहित्य महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 24 से 28 दिसंबर तक साधुराम विद्यालय परिसर में किया जाएगा। 13 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस आयोजन में देशभर के प्रख्यात लेखक, विचारक, साहित्यकार और प्रकाशक एक मंच पर जुटेंगे। पुस्तकों के विशाल संसार के साथ प्रतियोगिताएं, काव्य सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विमोचन जैसी गतिविधियां मेले को ज्ञान और संस्कार का उत्सव बनाएंगी। मेले की तैयारी के लिए नई बस्ती स्थित विवेकानंद सभागार में पुस्तक मेला समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष के मेले के पोस्टर का विमोचन सह प्रांतप्रचारक श्रवण सैनी, सह प्रांतप्रचार प्रमुख शिवनारायण पटेल, जिला संघ चालक डॉ अमित साहू, जिला कार्यवाह संजय त्रिपाठी, संरक्षक मधुसूदन बगड़िया, मुकेश चंदरिया, संयोजक डॉक्टर पारस जैन, सहसंयोजक रंगेश गोयनका, डॉ जिनेंद्र , प्रोफ़ेशर सुनील बाजपेयी , राकेश अग्रवाल, प्रोफ़ेशर सुधा पांडे सहित काफी संख्या में पुस्तक नेला समिति के सदस्य और मातृशक्तियों की उपस्थिती में हुआ। गौरतलब है कि इस बार 42 प्रकाशकों की सहमति अभी तक आ चुकी हैं। विशेष आकर्षण में विभिन्न प्रतियोगिताएं, काव्य सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक विमोचन, प्रदर्शनी स्वदेशी स्टॉल आदि गतिविधियां होने वाली हैं। देश के प्रख्यात लेखक, विचारक, चिंतक, कुलगुरु, साहित्यकारों का संगम होगा। पुस्तक मेले का उद्घाटन 24 दिसंबर को साधुराम विद्यालय में सायं 4.30 बजे होगा, प्रमुख अतिथि डॉ राजेंद्र कुररिया कुलगुरु अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, मुख्यवक्ता अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्रीमान नरेंद्र सिंह ठाकुर और अध्यक्षता कटनी के जिलाधीश करेंगे। संयोजक डॉक्टर पारस जैन ने इस राष्ट्रीय महत्व के आयोजन पर सभी गणमान्य नागरिक जनों और मातृशक्ति से उद्घाटन अवसर पर उपस्थिती का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *