जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम सीमा अंतर्गत सड़क पर छोटा व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को सुदृण करने और जीवनस्तर में सुधार लाते हुए आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास शिविर का आयोजन किया। शिविर में 21 पात्र हितग्राहियों को स्वीनिधि योजना के तहत आवेदन पत्र भरकर ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंकों को भेजा गया है। योजना प्रभारी यश रजक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत पात्र पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध रूप से बिना गारंटी के आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपए, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपए और तीसरे चरण में 50 हजार रुपए तक का ऋण दिया जाता है। यह राशि पथ विक्रेताओं के व्यवसाय को बढ़ाने, सामग्री खरीदने और आय के बेहतर साधन विकसित करने में सहायक साबित हो रही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपना आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, समग्र आईडी और पथ विक्रेता पंजीयन की प्रतिलिपि आवश्यक है। नगर निगम द्वारा 24 दिसंबर तक जोनवार आयोजित किए जा रहे शिविरों की श्रृंखला में सोमवार 22 दिसंबर और मंगलवार 23 दिसंबर को दुर्गा चौक खिरहनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने की कार्रवाई की जाएगी। शिविर में आवेदन भरकर बैकों को भेजा जाएग
बिना गारंटी मिलेगा ऋण: शिविर के माध्यम से भरवाए जा रहे स्वनिधि योजना फार्म, बैंक भेजे गए आवेदन











Leave a Reply