जनमत हिन्दी। कोतवाली थाना क्षेत्र की बस स्टैंड पुलिस चौकी अंतर्गत खरखरी गांव में एक महिला से चाकू की नोक आठ लाख की डकैती करने वाले पारधी गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र निवासी बबीता डेहरिया (37) ने 25 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि रक्षाबंधन के दौरान कटनी रेलवे स्टेशन के पास उसकी मुलाकात एक पारधी महिला से हुई थी, जिसने सस्ते दाम में सोना देने का लालच दिया था। लगातार फोन संपर्क के बाद 24 दिसंबर को महिला ने पीड़िता को खरखरी स्कूल के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद महिला और पुरुषों ने पैसे दिखाने को कहा। जैसे ही 8 लाख रुपए से भरा बैग उसने दिखाया, तभी वहां पर कुछ लोग और आ गए और ने उसे घेर लिया। चाकू की नोक पर आठ लाख रूपए से भरे बैग और मोबाइल फोन छीनकर दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू की।आरोपियों को पकड़ने के लिए कोतवाली, माधवनगर, रंगनाथनगर, रीठी और बस स्टैंड चौकी की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गईं। तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर कैलवारा बायपास के पास घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चाकू की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ लाख रूपए, वारदात में उपयोग की गई चार चाकू, वारदात में उपयोग की गई दो मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल, सोने जैसी धातु की गिन्नियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी बुश लाल पारधी, बाबू पारधी, ग्यारह बाबू पारधी, सरीना उर्फ सहरीना, बली उर्फ बल्ली अैर लोंगचाई उर्फ लोंगा बाई का नाम शामिल है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय, एएसआई विजय गिरी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र तिवारी, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन, दिनेश चंद सेन, अजीत सिंह, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे एसआई नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक मणि बागरी, रंगनाथ थाना प्रभारी एसआई अरूणपाल सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन तिवारी, वीरेन्द्र दहायत, रोहित झारिया, बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई सिद्धार्थ राय, एएसआई दीपेन्द्र शर्मा, सुशील पांडेय, मनोज पटेल, अनमोल सिंह, सतेन्द्र पटेल, मनु त्रिपाठी, रीठी थाने के प्रधार आरक्षक अजय मेहरा और आरक्षक नीतेश दुबे की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी संतोष डेहहिया और सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई है।
कटनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चाकू की नोक पर छीने गए आठ लाख रुपए बरामद, हथियार और बाइक जब्त












Leave a Reply