जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े चोरी: स्टाफ नर्स के घर से लाखों के आभूषण पार, बेखौफ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना अंतर्गत के जिला अस्पताल परिसर में मुख्य स्वास्थ अधिकारी कार्यालय के सामने बने कर्मचारी आवास कालोनी में निवासरत स्टा$फ नर्स के सूने मकान में दिन दहाड़े चोरी से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कल्पना सेन स्टाफ नर्स जो कि जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे ड्यूटी गई थी। ड््यूटी से वापस आने पर देखा तो घर में रखी अलमारी टूटी हुई थी, अलमारी रखे दस हजार रूपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। चोरों ने लगभग पांच लाख रूपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घर का मौका मुआएना किया है। पुलिस ने चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल चोरों के संबंधं में पुलिस को सुराग नहीं मिले हैं। मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *