निर्माणाधीन चौपाटी का निरीक्षण: महापौर ने कहा- गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर समय पर पूरा कराएं कार्य

जनमत हिन्दी। कटनी जिला अस्पताल के सामने स्थित निर्माणाधीन चौपाटी का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मेयर इन काउंसिल सदस्यों और अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने प्रस्तावित दुकानों का निर्माण ऐसे किया जाए, जिससे छोटे और बड़े दोनों प्रकार के दुकानदारों को व्यापार करने में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि चौपाटी को सुव्यवस्थित, आकर्षक और सुरक्षित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित की जानी चाहिए। महापौर ने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों और नियमों के तहत समय-सीमा के अंदर चौपाटी का निर्माण कराया जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाए। महापौर ने कहा कि नई चौपाटी शहर के विकास की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, परिषद सीमा श्रीवास्तव, शकुन्तला सोनी, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, प्रभारी सहायक यंत्री अनिल जायसवाल सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *