जनमत हिन्दी। कटनी के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में जिला पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने उपस्थित पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा एक चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण कार्य है, ऐसे में पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ध्यान और योग जैसी विधियां तनाव, दबाव, मानसिक थकान को कम कर मानसिक शांति, एकाग्रता और बेहतर निर्णय क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं। पुलिसकर्मियों को सामूहिक रूप से ध्यान कराया गया और ध्यान से होने वाले शारीरिक, मानसिक फायदों की जानकारी दी गई। बताया गया कि ध्यान से मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, जिससे पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकते हैं। हार्टफुलनेस ध्यान विधि के अंतर्गत प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा रिलेक्सेशन, क्लीनिंग प्रक्रिया और आत्म-जागरूकता के अभ्यास कराए गए। इस विधि का उद्देश्य मानसिक स्पष्टता, शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।
पुलिस लाइन में हार्टफुलनेस ध्यान सत्र: तनाव, दबाव, मानसिक थकान कम करता है योग, कार्यक्षमता में होती वृद्धि












Leave a Reply