जनमत हिन्दी। जिला दंडाधिकारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने माधवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला राबर्ट लाइन निवासी विक्की कोल के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आगामी तीन महीने के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने का आदेश पारित किया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की है। जानकारी के अनुसार आदतन अपराधी के खिलाफ माधवनगर थाने में 12 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिनमें रात्रि में घरों और आवासों का ताला तोड़कर चोरी करना, दुकानों में चोरी करना, लगातार वाहनों की चोरी करना, अवैध वसूली करना और मारपीट करने सहित अन्य अपराध शामिल है। पुलिस द्वारा आदतन अपराधी के खिलाफ समय-समय पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, लेकिन आदतन अपराधी में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद आदतन अपराधी के खिलाफ जिलबदर की कार्रवाई की गई है।
आदतन अपराधी जिलाबदर: कलेक्टर ने जारी किया आदेश, एसपी के प्रतिवेदन पर की गई कार्रवाई












Leave a Reply