नीलकंठेश्वर धाम में शिवभक्ति का महापर्व: 36 वर्षों से अखंड शिव साधना का साक्षी नीलकंठेश्वर भक्ति धाम, इस बार भी होगा दिव्य आयोजन

जनमत हिन्दी। जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित नीलकंठेश्वर भक्ति धाम भगवान शिव की असीम अनुकंपा से 36वां महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। नीलकंठेश्वर धाम की स्थापना हरिश्चंद्र पद्मभूषण से सम्मानित भगवान शंकर भक्त मदनलाल ग्रोवर द्वारा की गई थी। उसी पावन परंपरा का निर्वाहन बाबू ग्रोवर और रुद्राक्ष ग्रोवर द्वारा पूरी निष्ठा, श्रद्धा और सेवा भाव से किया जा रहा है। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर श्रीरामचरितमानस पाठ, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महाअभिषेक, भगवान शंकर की बारात निकालने के साथ ही विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *