जनमत हिन्दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने रविवार को प्रस्तुत किए गए केंद्र सरकार के बजट को पूरी तरह जनविरोधी, युवा-विरोधी और गरीब-विरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की है। विपक्ष ने कहा कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि केवल पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
बयान में कहा गया कि देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस योजना या स्पष्ट रोडमैप नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्रों की घोर उपेक्षा की गई है, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ेगा।
अमित शुक्ला ने कहा कि सरकार एक ओर उज्ज्वला योजना का प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर ₹1150 तक पहुंच चुका है, जिससे गरीब महिलाओं की रसोई पर सीधा प्रहार हुआ है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने महंगाई को बेलगाम कर दिया है और आम आदमी की थाली दिन-प्रतिदिन छोटी होती जा रही है।
महिलाओं के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है, जबकि किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। यह बजट युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला, गरीबों की अनदेखी करने वाला और महंगाई बढ़ाने वाला साबित होगा।
ये सरकार लगातार टैक्स चोरों को बढ़ावा दे रही है।
कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार तुरंत महंगाई पर नियंत्रण करे, पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम घटाए, शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर विशेष पैकेज घोषित करे तथा युवाओं को रोजगार देने की ठोस नीति बनाए।टैक्स चोरी करने वालों पर कड़ा कानून लागू करें। कांग्रेस आम जनता की आवाज़ बनकर हमेशा सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।
आम बजट: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा-“पूंजीपतियों का बजट, जनता बेहाल, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार मौन”












Leave a Reply