जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बरही थाना अंतर्गत करौंदी कला गांव के पास घने जंगल में तासपत्तों से हारजीत का दांव लगाए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर घेराबंदी करते हुए आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी जुआरियों के पास से 1 लाख 13 हजार 8 सौ रूपए नकद, आठ मोबाइल, तास के पत्ते सहित पुलिस ने 18 मोटर साइकिलों को भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे को सूचना मिली थी कि करौंदी कला के पास जंगल में बड़े तासपत्तों से हारजीत का दांव लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने जंगल में चारों ओर से घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस को देख जुआरियों में हड़कंप मच गया पुलिस ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 13 हजार 800 रुपए नगद, 8 महंगे स्मार्टफोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। हैरानी की बात यह है कि फड़ के पास से 18 मोटरसाइकिलें मिलीं। इनमें से 12 बाइक लावारिस हालत में पाई गईं, जिनके मालिक पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। जिन आरोपियों को तासपत्तों से हारजीत का दांव लगाते हुए पकड़ा गया है उनमें बरही और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले सतीश सोनी, जितेंद्र गुप्ता, राम जी ताम्रकार, राकेश जयसवाल, शेख राजा, आशीष सोनी, धनेंद्र द्विवेदी और नफीस खान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है और ये आदतन जुआ खिलाने का काम करते हैं। बरही थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लावारिस मिली मोटरसाइकिलों को भी पुलिस एक्ट के तहत जब्त कर उनके मालिकों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, एएसआई रामसखा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक अतुल तिवारी, आरक्षक विवेक यादव, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव, आरक्षक राजेश रंजन, आरक्षक जगत सिंह की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई है। कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के जुआरियों में हड़कप मच गया है।
जंगल में चल रहा जुआ फड़: पुलिस ने आठ जुआरियों को घेराबंदी कर दबोचा, 1 लाख 13 हजार रूपए जब्त












Leave a Reply