जनमत हिन्दी। माधवनगर थाना अंतर्गत बंगला लाइन स्थित एक घर की तीसरी मंजिल में तासपत्तों से हारजीत का दांव लगा रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने मौके से 82 हजार 5 सौ रूपए और तासपत्ते जब्त किए हैं। माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि 10 जनवरी की रात निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंगला लाइन में मुकेश मनुजा के निवास पर जुआ फड़ संचालित हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर कई जुआरी ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। जुआरी घर की तीसरी मंजिल में जुआ खेल रहे थे। पुलिस द्वारा बार-बार दरवाजा खुलवाने के प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने सीढ़ी मंगवाई और उसी के माध्यम से तीसरी मंजिल पर पहुंची। पुलिस टीम ने तासपत्तों से हारजीत का दांव लगा रहे बंगला लाइन निवासी मुकेश मनुजा (34 वर्ष), हॉस्पिटल लाइन निवासी मनीष नागवानी (35 वर्ष), बंगला लाइन निवासी संजय उर्फ लारा मोटवानी (39 वर्ष), खैबर लाइन निवासी जयपाल पंजवानी (35 वर्ष) और श्याम राजानी (36 वर्ष) को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों की मोटर साइकिलें भी जब्त की गई हैं।
जुआ फड़ पर फिल्मी स्टाइल रेड: तीसरी मंजिल में तासपत्तों से लगा रहे थे हरजीत का दांव, पुलिस ने सीढ़ी लगाकर जुआरियों को दबोचा












Leave a Reply