जनमत हिन्दी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने मंगलवार को बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत 224.48 करोड रूपए की लागत से बन रही करीब 42 किलोमीटर लंबी विजरायघगढ शाखा नहर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तय समय-सीमा मे नहर का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। विजराघवगढ शाखा नहर पूरा होने के बाद इस अंचल के 20 हजार 911 हेक्टेयर भू-क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। कलेक्टर ने खरखरी माइनर, गौरहा माइनर, दुरजनपुर और चरी गाव सहित जिजनौडी, घुरवई गाव में निर्माणाधीन नहर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आटो लेबल मशीन के माध्यम से नहर के बेड लेवल का मापन कराया। साथ ही गेट से पानी के निकासी के लिए बनाई जा रही संरचना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम को कलेक्टर ने निर्देशित किया की नहर निर्माण के लिए भू- अर्जन के गतिरोध को दूर कराएं और मुआवजा ले चुके किसानों से अर्जित भूमि का एनव्हीडीए को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। ताकि नहर निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।
किसानों को मिलेगा सिंचाई लाभ: 42 किमी लंबी नहर से 20 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, कलेक्टर ने किया निरीक्षण












Leave a Reply