कटनी में आबकारी की टीम पर पथराव: अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुआ हमला,पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

जनमत हिन्दी। कटनी के माधवनगर थाना अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा बंगला लाइन में अवैध शराब के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान बदमाशों द्वारा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी की शाम लगभग सात बजे जिला आबकारी विभाग टीम के एसआई निरीक्षक केशव प्रसाद उइके के नेतृत्व में बंगला लाईन में अवैध शराब पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी, तभी अचानक स्थानीय बंगला लाईन निवासी युवकों व्दारा पत्थर, ईटों से आबकारी टीम पर हमला कर दिया गया था। जिससे आबकारी टीम के तीन वाहन बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गए और पथराव से आबकारी टीम बाल बाल बच गई थी। आबकारी विभाग के एसआई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में बंगला लाइन निवासी आकाश उर्फ राका वंशकार, शाहिल उर्फ गोला वंशकार, बादल वंशकार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पकड़ने में माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, एएसआई राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक श्रीकान्त सेन, आरक्षक लोकेन्द्र, उमाकांत, राकेश साहू, नवीन शुक्ला, संजय सिंह, गौरव गिरी की भूमिका रही है। पूरी कार्रवाई एसपी के निर्देशन, एएसपी और सीएसपी के के मार्गदर्शन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *