हर समस्या का होगा समाधान: जनता से सीधा संवाद, महापौर स्वंय करेंगी जनसुनवाई

जनमत हिन्दी। शहरवासियों को समस्याओं का जल्द और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कटनी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदन, शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनेंगी। साथ ही वे संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के निर्देश देंगी, ताकि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके। इस पहल से नागरिकों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक जवाबदेही और सुशासन को मजबूती मिलेगी। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मंगलवार, 10 फरवरी को निर्धारित समय पर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लाएं, जिससे उनके मामलों पर जल्द कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *