जनमत हिन्दी। जिले के विजयराघवगढ़ पहुंचकर मंगलवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान 105 आवेदकों की समस्याओं सुना। विजयराघवगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में आवेदक गुलाब सिंह राठौर के द्वारा कलेक्टर को बताया गया कि पिता राम कृपाल राठौर ग्राम हरकोहरी तहसील विजयराघवगढ़ खसरा नं.175 हल्का नं.14/5 में कुल रकबा 63 आरे भूमि है। सीमांकन के लिए आवेदन करने के बाद भी अब तक भूमि का सीमांकन नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित हल्का पटवारी तीरथ पटेल को सीमांकन कार्य में लारवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर को जनसुनवाई में ग्राम पडरिया निवासी कैलाश चंद्र परौहा ने अग्रवाल कृषि केन्द्र और ग्राम ताली मोहनी निवासी नागेन्द्र पांडेय ने कृषक जागरण पहरूआ कटनी से खरपतवार नष्ट करने की दवाई ली थी, उससे फसल ही खराब हो गई। इसी प्रकार अग्रवाल कृषि केन्द्र से खरीदीं गई दवा का छिड़काव करने से भी फसल खराब हो गई।इस पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि एसएडीओ से जांच कर संबंधित कृषि खाद और दवा विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जनसुनवाई में ही राम बाई चौधरी, दिनेश सूर्यवंशी,जय चौधरी,संजू चौधरी और विद्या बाई चौधरी को आयुष्मान कार्ड बनवा कर वितरित किया। कलेक्टर ने जनसुनवाई में दो बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों की समस्याओं पर सीधे संवाद: खराब दवा से बर्बाद हुई फसल, दर्ज होगी एफआईआर, पटवारी को नोटिस












Leave a Reply