सीधा संवाद, तत्काल समाधान: सफाई, पेयजल, अतिक्रमण से राजस्व तक, हर मुद्दे पर महापौर ने लिया सीधा संज्ञान

जनमत हिन्दी। नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली जनसुनवाई में विभिन्न वार्डों से आए शहरवासियों ने अपनी समस्याएं सीधे महापौर के समक्ष रखीं। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के साथ मौके पर ही हल किया जाए। जनसुनवाई में 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16 प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिाकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में निराकरण कराने के लिए कहा गया है। जनसुनवाई के दौरान सड़क मरम्मत, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरण और प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। महापौर ने अधिकारियों से कहा है कि समस्याओं को लंबित नहीं रखा जाए और प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शी, जवाबदेह कार्रवाई की जाए। महापौर ने कहा कि आमजन की समस्याओं निराकरण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *