शहर का विकास ही प्राथमिकता: मदन मोहन चौबे वार्ड में कराए जाएंगे निर्माण कार्य, महापौर की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन

जनमत हिन्दी। नगर विकास के क्रम में मदन मोहन चौबे वार्ड में नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य और क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला मिश्रीलाल सहित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 13 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया गया है। वार्डों की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर नगर के समुचित विकास के लिए संपन्न भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भूमि प्रगट शारदा माता मंदिर के पास लगभग 2 लाख 50 हज़ार की लागत से रोड निर्माण कार्य, मदन मोहन चौबे वार्ड के विभिन्न स्थानों में 5 लाख रूपए की लागत से नाला कवरिंग कार्य सहित बंधवा टोला क्षेत्र में कुंआ के पास 6.50 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण के विकास कार्य शामिल है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुविधा बेतहर होगी और जल निकासी की समस्या के समाधान होने से स्थानीय लोगों को सफाई व्यवस्था भी मिल सकेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और क्षेत्रीय पार्षद को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता में शामिल है। विकास कार्य अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है, नागरिकों की प्राथमिकता और सुविधाओं को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा आगे भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों से विकास कार्य में नगर निगम प्रशासन का सहयोग करने के लिए भी कहा गया। साथ ही क्षेत्रवासियों से वार्ड में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया। वार्ड वासियों से घर से निकले कचरे को नगर निगम की कचरा संग्रहण करने वाली कचरा गाड़ी में देने के लिए भी कहा गया है। उन्होने कहा कि सफाई व्यवस्था बेहतर रहने से शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में भी बेतहर स्थान मिलेगा। हम सबका कर्तव्य कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनए रखें। महापौर ने यह भी कहा कि साफ-सफाई कार्य में लापरवाही होने पर उसकी जानकारी नगर निगम को दें, ताकि सफाई कार्य की मॉनीटरिंग कराकर व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सूरी सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भूमि प्रगट शारदा माता मंदिर में मां के दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया और नगरवासियों के सुख-समृद्धि, विकास की कामना की गई। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू सहित पार्षद सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, शशिकांत तिवारी, उमेंद्र अहिरवार क्षेत्रीय उपयंत्री संजय मिश्रा सहित स्थानीय नागरिक कल्पना रजक, रीना सरकार, संगीता लोधी, सुनीता गुप्ता सहित जयश्री बर्मन, पूजा रजक, लक्ष्मी रजक, अन्नू रजक की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *