जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम आयुक्त आईएएस तस्पस्या परिहार द्वारा नगर निगम के एमआईसी हॉल में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होने कहा कि नगर निगम की वित्तीय मजबूती के लिए राजस्व वसूली सर्वोपरि है, निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को समय पर शत-प्रतिशत प्राप्त करने बकाया करो की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। बड़े बकायादारों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। नगर निगम आयुक्त ने लोक अदालत की वसूली सहित दिसंबर माह की संपत्तिकर, जलकर, समेकित कर, दुकान किराया, बाजार बैठकी सहित नगर निगम के अन्य करों और प्रभारों की वसूली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वसूली कार्य में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रशंसा पत्र जारी करने के लिए कहा गया। अपेक्षा अनुरूप कार्य नहीं करने वालों के प्रति उन्होने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही वसूली कार्य में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी। नगर निगम आयुक्त ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष समय का ध्यान रखते हुए वसूली कार्य मे गति लाने के लिए कहा। उन्होने लक्ष्य के अनुसार वसूली करने की हिदायत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को दी। नगर निगम आयुक्त ने राजस्व निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, कर संग्रहक द्वारा वार्डवार वसूली की दैनिक प्रगति की समीक्षा के दौरान कम वसूली पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिदिन वार्डो में भ्रमण कर बकाया करदाताओं से घर-घर संपर्क कर बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने बड़े व्यवसायिक कॉॅम्पलेक्स, सरकारी भवनों पर बकाया करों की राशि सख्ती से जमा कराने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में जलकर की वूसली की प्रगति की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पर नाराजगी जताई गई। उन्होने बड़े बकायादारों की सूची बनाकर राशि जमा कराने के लिए कहा गया। कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नल कनेक्श्न काटने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने बाजार बैठकी, बाजार शाखा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीएलसी घटक के हितग्राहियों की जाने वाली वूसली की समीक्षा कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति और शेष दिनों में नागरिकों को बकाया करो को जमा करने की सुविधा देने के लिए 31 मार्च 2026 तक अवकाश के दिनों में भी नगर निगम कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कैश काउंटर खुला रखने के निर्देश राजस्व अमले को दिए।
अवकाश में भी खुलेंगे काउंटर: हर हाल में लक्ष्य पूरा करें, आयुक्त ने दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय












Leave a Reply