जनमत हिन्दी। कटनी जिले में कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों का सघन दौरा किया गया। इस दौरान बाल गंगाधर तिलक वार्ड, बिरसा मुंडा वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड और राममनोहर लोहिया वार्ड में स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वार्ड कमेटियों का विधिवत गठन किया गया। वार्ड कमेटी गठन के दौरान स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नवनिर्वाचित वार्ड अध्यक्षों का वार्डवासियों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य ध्येय आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनका निराकरण कराना है। उन्होंने कहा कि वार्ड कमेटियों के गठन से हमारे कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिली है। अब स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को और भी मजबूती से उठाया जा सकेगा, जिससे संगठन का आधार मजबूत होगा।
बैठक में चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, अभय खरे, तुलाराम गोटिया, अनुराग दहिया सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मजबूत होगा कांग्रेस संगठन: वार्ड-वार्ड पहुंच रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष, गठित की जा रही समितियां












Leave a Reply