कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया रक्तदान: कहा-रक्तदान है मानवीय सेवा, समाज के प्रति निभाएं जिम्मेदारी

जनमत हिन्दी। सेवा पखवाड़ा के तहत कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी की पहल पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने 51 यूनिट रक्तदान किया। कलेक्टर ने सबसे पहले स्वयं रक्तदान किया और शासकीय कर्मियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर पीड़ित मानवता की सेवा के पुण्य अनुष्ठान में सहभागी बनाया। कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान  मानवीय सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की उपलब्धता से गंभीर रूप से बीमार मरीजों, प्रसवकालीन जटिलताओं से गुजर रही महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों का जीवन बचाया जा सकता है। युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन बीमार के लिए रक्तदान नए जीवन की आशा है। इसलिए किसी जरूरतमंद की जिंदगी को बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करें।रक्तदान महादान है और रक्तदान करने वाला सही मायनों में जीवनदाता होता है। कलेक्ट्रेट के जिन अधिकारियों ने रक्तदान किया उनमें संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर  प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार अजीत तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *