जनमत हिन्दी। जिले में डेरा प्रजातियों के लोगों की जांच के लिए पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा ऐसे सभी स्थानों में जांच की गई, जहां पर डेरा प्रजाति के लोगों द्वारा डेरा डालकर निवास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जुहला बायपास क्षेत्र में लोहगढ़िया समुदाय के टोलों की जांच की गई। सभी व्यक्तियों के नाम मुसाफिरी रजिस्टर में नियमानुसार दर्ज किए गए। थाना रीठी क्षेत्र अंतर्गत पारधी डेरों की चेकिंग के दौरान लगभग 100 किलोग्राम महुआ लहान और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गई। थाना बाकल क्षेत्र के ग्राम राजा सलैया और रतनपुर में फक्कड़ समुदाय के डेरों की चेकिंग की गई, जहां सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड चेक कर आवश्यक जानकारी दर्ज की गई। थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ, मदार टेकरी, पटेहरा और कूड़ो में पारधी डेरों की चेकिंग की गई। सभी से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया गया। डेरा प्रजातियों की जांच कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
डेरा डालकर रह रहे लोगों की चेकिंग: मुसाफिरी रजिस्टर में दर्ज की गई जानकारी, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का व्यापक अभियान












Leave a Reply