जनमत हिन्दी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा सेंट्रल पार्किंग हटाने के लिए की गई पहल के सहभागी बने स्टेशन चौराहा से सुभाष चौक तक मुख्य मार्ग के व्यवसायियों से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम पार्षदों की टीम के साथ संवाद कर उनके द्वारा नगर हित की इस पहल में दिए गए सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में व्यापारियों की सहभागिता सराहनीय है। यही सहयोग नगर विकास की दिशा को मजबूत करता है। किसी भी शहर के समुचित विकास के लिए स्थानीय नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महापौर ने नगर विकास के अन्य कार्यों में भी आगे इसी प्रकार सहयोग करने की बात व्यवसायियों से कहीं। व्यवसायियों से संपर्क के दौरान महापौर द्वारा मुख्य मार्ग की यातायात की स्थिति, पैदल यात्रियों की सुविधा, नो पार्किंग जोन, चिन्हित पार्किंग स्थल और व्यापारिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान देखने को मिला कि मुख्य मार्ग के व्यवसायियों द्वारा प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए यातायात सुधार के प्रयासों को सफल बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाई जा रही है। कुछ वाहन संचालकों द्वारा वाहन अव्यवस्थित रूप से खडे पाए जाने पर महापौर ने उनसे संवाद करते हुए निर्धारित स्थलों पर वाहन खड़ा करने की बात करते हुए नगर की सुचारू यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए कहा। महापौर ने कहा कि सेंट्रल पार्किंग व्यवस्था समाप्त होने से यातायात अवरोध कम हुआ है जिससे न सिर्फ आम नागरिकों को आवागमन में राहत मिल रही है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी अधिक सुचारू रूप से संचालित हो पा रही हैं। नगर निगम प्रशासन भविष्य में भी इसी तरह समन्वय और संवाद के माध्यम से यातायात सुधार, अतिक्रमण नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करता रहेगा। इस दौरान महापौर ने मुख्य मार्गों की स्वच्छता, सुंदरता के लिए सफाई व्यवस्था में और अधिक कसावट लाने, विद्युत पोल के अव्यवस्थित बैनर पोस्टर को अलग करने, गड्ढों की मरम्मत कराए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। नगर निगम प्रशासन ने आमजन से कहा है कि नगर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में नागरिक, व्यापारी वर्ग इसी प्रकार सहयोग करते रहें, ताकि शहर को एक आदर्श और सुगम नगर के रूप में विकसित किया जा सके। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, बीना संजू बैनर्जी, गोविंद चावला, पार्षद मौसु$फ बिट्टू, वंदना राजकिशोर यादव, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, जीवन चौधरी, डब्बू रजक सहित नगर निगम के अधिकारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, प्रभारी सहायक यंत्री आदेश जैन, सुनील सिंह, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी सहित अन्य की उपस्थिति रही।
शहर कि सड़कों से हटाई गई सेंट्रल पार्किंग: व्यापारियों ने दिया सहयोग, महापौर ने भ्रमण कर जताया आभार












Leave a Reply