बांग्लादेश का फूंका पुतला: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जताया विरोध, सुभाष चौक में किया प्रदर्शन

जनमत हिन्दी। सुभाष चौक पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित हिंदू संगठनों के लोगों ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश जताया। बजरंग दल और हिंदू सनातनी संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद बजरंग दल के महामंत्री राहुल दूबे ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार हिंदू समुदाय के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक हिंदू युवक को भीड़ के हवाले किए जाने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। राहुल दूबे ने भारत सरकार से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बांग्लादेश के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं और उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और हिंदू संगठन सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी बड़े स्तर पर चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान संत शिरोमणि ब्राम्हनंद महाराज, जिला मंत्री राहुल दुबे,सह मंत्री राहुल तिवारी, बाबा पांडेय, उपाध्यक्ष उषा पांडे, अरुण राय, जिला संयोजक मनीष दुबे, रोहित सोनी, अनिकेत मौर्य,प्रकाश भोमिया, आनंद चतुर्वेदी, शुभम शुक्ला, हिमांशु प्यासी सहित काफी संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *