कटनी के बंगला टोला में खूनी संघर्ष: पुलिस ने दस आरोपियों को दबोचा, कुल्हाड़ी, लाठी, डंडा जब्त

जनमत हिन्दी। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के बंगला टोला में दस हमलावरों ने कुल्हाड़ी, लाठी, डंडों और पत्थरों से आधा दर्जन से अधिक लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद से ही फरार हुए आरोपियों की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की और सभी दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को आधारकाप निवासी लूसन निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 14 दिसंबर को रात करीब सवा दस बजे अपनी पत्नी राजकुमारी निषाद के साथ मोटर साइकिल से बंगला टोला से आगे स्थित अपने खेत जा रहा था, जैसे ही वह बंगला टोला बस्ती में पहुंचा, तभी रास्ते में दो व्यक्तियों ने अचानक रास्ता रोक लिया। जिससे वह साइकिल सहित नीचे गिर गया। रास्ता रोकने वाले उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे से मारपीट करने लगे। जिसके कारण उसके और उसकी पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई। इस मारपीट की जानकारी लूसन निषाद की पत्नी ने अपने पुत्रों को दी। जिसके बाद वहां पर दिनेश निषाद, आशु निषाद, भतीजा विनोद निषाद, अर्जन निषाद, करन निषाद और भूपेन्द्र ठाकुर वहां पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। तभी वहां पर मारपीट करने वाले अमृत लाल कोल, लाला कोल, अरमान कोल और लगभग दस 10 लोग आए और फिर सभी ने मिलकर लाठी, डंडो और पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके कारण लूसन निषाद, राजकुमारी निषाद, आशु, विनोद, विकास उर्फ करन निषाद, अर्जुन निषाद, दिनेश निषाद को गम्भीर चोटे आई। पुलिस ने मारपीट की शिकायत पर दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के दौरान लालजी कोल, बरसात कोल, साजन कोल, को 16 दिसंबर को, अमृत कोल, लाला कोल, विकास कोल, समीर कोल और तीन नाबालिग हमलावरों को 20 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में मारपीट करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हमले में उपयोग की गई कुल्हाड़ी, लाठी, डंडा को जब्त कर लिया है। कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र, उप निरीक्षक विनोद सिंह, सौरभ सोनी, सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, तीरथ तेकाम, मनसुखलाल साहू, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, नरेन्द्र पटेल, सविता तिवारी, आरक्षक शिशिर पांडेय, विजय प्रजापति, मनोज सिंह, दुर्गेश सिंह, हर्षुल मिश्रा और अन्य स्टॉफ की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *