जनमत हिन्दी। प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह बग्गा ने भी श्याम टेलर से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दिलराज अमर सिंह बग्गा ने कहा कि युवा मोर्चा हमेश संगठन की मजबूती, युवा नेतृत्व निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नवनियुक्त श्याम टेलर के नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊर्जा, नई दृष्टि और अधिक प्रभावशाली रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए युवा मोर्चा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेगा।अंत में दिलराज अमर सिंह बग्गा ने नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा सामाजिक सहभागिता, युवा प्रशिक्षण, संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा में नई ऊंचाईयों तक पहुंचने की बात कही है। स्वागत सम्मान के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
भाजयुमो को मिली नई ऊर्जा: नई सोच, नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा












Leave a Reply