कटनी में बड़ा हादसा: नशे में धुत चालक की बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

जनमत हिन्दी। कुठला थाने की बिलहरी चौकी अंतर्गत क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पांडे बस सर्विस की बस बहोरीबंद से कटनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बरखेड़ा-कनकी मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों ने बताया कि बस ड्रायवर नशे में था।  बार-बार मना करने के बाद भी वह बस को लापरवाही से चला रहा था, जिसके कारण उसका नियंत्रण बस से हट गया और बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गया। क्षेत्र में मौजूद ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए घायलों को बाहर निकाला। घायलों को निकालने के लिए बस के कांच भी तोड़ना पड़ा। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जिसके बाद बिलहरी पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी का इलाज किया गया है। यात्रियों ने बताया कि हादसे को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने यात्रियों के बयानों के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनमें सुक्कू बाई, इमरत चौधरी, प्रीति चौधरी, रामेश्वर पटेल, संगीता लोधी, जिगर वंशकार, दीपांशु, सुरेश वंशकार, शिल्पा, सविता, प्रियंका, ईश्वरदीन, राजेंद्र उपाध्याय, पतिया और कमलाबाई सहित अन्य यात्री शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *