धोखाधड़ी से बचने रहें सावधान: पुलिस टीम ने लिया बैंकों की सुरक्षा जायजा, देखी सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था

जनमत हिन्दी। कटनी में जिले में सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत बनाने, अपराध और बैंकिंग साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा बैंकों का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने निरीक्षण के दौरान बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने मुख्य प्रवेश द्वार, एटीएम, काउंटर परिसर, पार्किंग स्थल का भौतिक परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बैंक प्रबंधन को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। जिनमें सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, अलार्म सिस्टम की सुचारु कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना और सुरक्षा गार्डों की सतर्क तैनाती प्रमुख रूप से शामिल है। पुलिस द्वारा बैंक में उपस्थित ग्राहकों को भी लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और साइबर, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा यह अभियान आमजन की सुरक्षा, सुरक्षित और सहज बैंकिंग व्यवस्था, अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार रूप से चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने सभी सतर्कता अैर जागरूक रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *