एटीएम चोरी का खुलासा: लोडर वाहन से खींचकर उखाड़ा था एटीएम, जंगल में तोड़कर निकाले थे लाखों रुपए

जनमत हिन्दी। माधवनगर थाना क्षेत्र के माधवनगर गेट के सामने जीवन ज्योति हॉस्पिटल के पास स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक एटीएम मशीन को चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के भावनगर थाना अंतर्गत औरंगाबाद रसूलपुर काली नदी के किनारे का रहने वाला आरिफ उर्फ बाटू पिता मोमीन खान (35) है। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिन आरोपियों के साथ वारदात को अंजाम दिया गया गया है उनमें उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी इंतजार उर्फ काला मलाहा, मेरठ निवासी मोहम्मद यामीन सहारनपुर निवासी ईनाम, एहसान का नाम शामिल है। आरोपियों की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सड़क किनारे या हाईवे किनारे स्थित एटीएम मशीन को निशाना बनाते थे, एटीएम चोरी करने के पहले आरोपी घटना स्थल के आसपास क्षेत्र से ही पिकअप वाहन चोरी करते थे, उसी पिकअप वाहन से रस्से की मदद से एटीएम मशीन को बंध कर खीच देते थे जिससे एटीएम उखड़ जाता था। जिसे पिकअप वाहन में लोड करते थे बाद पिकअप वाहन को घटना स्थल के आसपास छोड़ कर भाग जाते थे। आरोपियों व्दारा थाना कुठला क्षेत्र से पिकअप वाहन चोरी किया गया था उसी पिकअप वाहन से बैंक आफ महाराष्ट्र का एटीएम रस्से से बांधकर खीचकर उखाड़ दिया था और पिकअप में लोड कर हाईवे की ओर जंगल में छिपा दिया था। आरोपियों ने एटीएम मशीन तोड़कर लगभग 11 लाख 35 हजार रूपए निकाल लिए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जिला गुना, जिला जबलपुर में एटीएम मशीन उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन मशीन नहीं ले जा पाए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से एटीएम मशीन और एक मारूति कार बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जिलों में चोरी, लूट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने बताया जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसिया के मार्गदर्शन में की गई है। कार्रवाई में माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, एसआई सिध्दार्थ राय, एसआई योगेश मिश्रा, एसआई नवीन नामदेव, एसआई महेंद्र जायसवाल, एसआई दीपू कुशवाह, एसआई रुपेंद्र सिह राजपूत, सायबर सैल आरक्षक अमित, चंदन, सत्येंद्र, शुभम, अजय, सीसीटीव्ही कंट्रोल रुम आरक्षक देवराज, पुष्पेंद्र यादव, एएसआई अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक अनूप सिंह, संजय सिह, सुभाष, लोकेन्द्र सिंह, उमाकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह की भूमिका रही।पुलिस ने बताया कि वैदिक सिटी निवासी बैंक ऑफ महाराष्ट्र बरगवां ब्रांच मैनेजर राहुल मिश्रा ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच दिसंबर की शाम करीब सात बजे वे और उनका स्टाफ बैंक को बंद करके अपने घर निकल चल गया था। बैंक के बगल से ही इसी ब्रांच का एटीएम भी है जो 24 घंटे खुला रहता है। 6 दिसंबर की रात करीब दो बजकर 26 मिनट पर सीसीटीव्ही सर्विलांस कंट्रोल टीम हैदराबाद से फोन आया कि आपके शाखा में लगे एटीएम मशीन वाले कमरे में कुछ लोगो व्दारा घुसकर चोरी की घटना की गई है। इसके बाद वे अपने घर वैदिक हाईट्स से तत्काल एटीएम के पास पहुंचा तो देखा कि मेरे ब्रांच की एटीएम मशीन को कमरे से बाहर निकालकर कांच की फ्रेम हटाकर अज्ञात चोरो व्दारा चोरी करके ले जाया गया है। वहां पर लगे अधिकांश कैमरों में काले रंग का स्प्रे लगा दिया गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एटीएम मशीन जिसे अज्ञात चोरो व्दारा चोरी करके ले जाया गया है उसमें करीब 11 लाख 35 हजार रूपए रखे हुए थे। पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर एटीएम चोरी करने का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *