और कलेक्टर ने कहा-अम्मा को बोलने दो: मां जैसे बोलती रही बुजुर्ग महिला, बेटे जैसे सुनते रहे कटनी कलेक्टर

जनमत हिन्दी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के लिए बड़वारा पहुंचे थे। जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जैसे ही कलेक्टर तहसील कार्यालय पहुंचे, तभी बड़वारा तहसील कार्यालय की सीढ़ियों में ही कलेक्टर से मिलने की आस में ग्राम भनपुरा निवासी 82 वर्षीय वृद्धा शांति बाई कलेक्टर को खड़ी दिखीं। कलेक्टर जैसी ही बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे, वे उनको अपनी फरियाद सुनाने लगी। महिला मां की तरह बोलती रही और कलेक्टर….बेटे की तरह सुनते रहे। बुजुर्ग महिला की बात करने का देशी ग्रामीण अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा था। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की।…लेकिन…कलेक्टर आशीष तिवारी ने उल्टा उनको ही रोक दिया। कहा…अम्मा को बोलने दो…..। इसके बाद तो बुजुर्ग महिला ने बेहिचक कलेक्टर को पूरी बात बताई..कहा कि कुछ लोगों ने उसके जमीन पर कब्जा कर लिया है और खेत में लगी मेरी धान की फसल को भी ट्रैक्टर द्वारा खराब कर दी गई है। इस पर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद बड़वारा टीआई केके पटेल और नायब तहसीलदार ऋषि गौतम को कार्रवाई कर अम्मा को जमीन का कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *