पढ़ाई के साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी: सांसद ने किया नए स्कूल भवन का शिलान्यास, व्यवसायजनक शिक्षा पर जोर

जनमत हिन्दी। भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रवास के दौरान विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। सांसद द्वारा 50 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय कटनी के सरस्वती विष्णुवेद विद्यालय पहुंचकर नवीन भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिए। उन्होंने विद्यालय के सफल संचालन के लिए समिति को की सराहना की और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि अध्ययन के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, खेलकूद, व्यवसायजनक शिक्षा, वेद पाठ्यक्रम जैसे विषयों को भी शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि विष्णुवेद विद्यालय जिले का जाना-पहचाना नाम है, जिसे हम सभी बचपन से देखते आ रहे हैं। यहां के विद्यार्थी लगातार जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके बाद सांसद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाद उन्होंने नवीन पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संगठनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित अन्य की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *