कटनी में युवक की हत्या: वारदात के बाद शव को झाड़ियों में छिपाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कैमोर थाना अंतर्गत नन्हवारा कला गांव की बड़ी खदान के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर पत्थर पटककर बेरहमी से उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत छैघरा के वार्ड क्रमांक 11 निवासी अलोक गुप्ता और नन्हवारा कला गांव के वार्ड क्रमांक एक निवासी सोनू पिता सुभाष कोल के बीच पुरानी रंजिश थी बुधवार रात सोनू कोल ने अलोक गुप्ता पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को नन्हवारा कला गांव स्थित बड़ी खदान की पहाड़ी पर उसे छिपा दिया था। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सोनू कोल को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *