जनमत हिन्दी। नगरीय विकास और आवास के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने नगर निगम में संचालित प्रोजेक्ट्स को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा कि कार्य इस प्रकार किए जाएं कि दूसरे लोग उसकी सराहना करें। उन्होने अमृत योजना और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यो में हीला-हवाली करने वाली कंसल्टेंट कंपनियों और ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कहा। अपर मुख्य सचिव शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक के दौरान नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष तिवारी, नगरीय विकास और आवास अपर आयुक्त शिशिर गेमावत,, निगमायुक्त तपस्या परिहार, उपसंचालक नीलेश दुबे और प्रमुख अभियंता नगरीय विकास आवास मौजूद रहें। अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी घटक की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बताया कि एएचपी घटक के तहत प्रेमनगर खिरहनी बस्ती में 1444 आवास पूर्ण कर लिये गए हैं, जिसमें 1412 लोगों का पंजीयन किया जाकर 733 लोगों को अब तक अधिपत्य भी प्रदान किया जा चुका है। शेष पर कार्यवाही प्रगतिरत है। इस दौरान एएचपी घटक के तहत बिलहरी मोड़ झिझरी फेस-2 में निर्माणाधीन भवनों के संबंध में जानकारी दिये जानें पर अवर मुख्य सचिव द्वारा शेष आवासों को शीघ्र पूर्ण कराकर पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होनें अमृत योजना 1.0 के तहत सीवरेज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तथा अमृत 2.0 वाटर बॉडी रिज्युविनेशन एवं वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट, पाइपलाइन विस्तार एवं सीवर प्रोजेक्ट की भी विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को योजना में गति लाकर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करनें के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंचना विकास योजना के तहत कटाएघाट में हनुमान मंदिर से कटाएघाट मोड़ तक रिवर फ्रंट के तहत कराये जा रहे कार्यो में लापरवाही करनें तथा कार्य की मॉनिटरिंग नहीं करनें पर नगर निगम के सहायक यंत्री सुनील सिंह की दो वेतन वृद्धि रोकने केनिर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि कोताही बरतने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाए। अपर मुख्य सचिव ने नगर निगम के राजस्व वसूली कार्य में कम प्रगति पर गहन असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने वसूली की समीक्षा के दौरान कहा कि जो लोग आवासीय रहवास का टैक्स दे रहे हैं लेकिन अब उन भवनो में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई है। उनसे व्यवसायिक टैक्स वसूला जाए। साथ ही कर संग्राहकों से आवासीय व व्यावसायिक भवनों का सत्यापन कराकर प्रमाण पत्र लिया जाय। स्वच्छ भारत मिशन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान विगत वर्ष की रैंकिंग मे सुधार के नजरिये से व्यापाक आईईसी गतिवधियां संचालित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव द्वारा शहर को वाटर प्लस सर्टिफिकेट की उपलब्धि दिलानें हेतु सीवर लाईन नेटवर्क के कार्य में गति लानें तथा नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए जोनवार, वार्डवार और कॉलोनीवार नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को प्रेरित करनें के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नगर पंचायत कैमोर में डोर- टू -डोर कचरा संग्रहण करने की कार्रवाई और नागरिकों के बीच स्वच्छता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होने इस बार कैमोर नगर परिषद को स्वच्छता सर्वेक्षण मे फाईव स्टार रैंकिंग दिलाने के लिए जुटने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव द्वारा नगर निगम के अमीरगंज स्थित एमएसडब्लू प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट में पड़े लीगेसी वेस्टके निष्पादन कार्य में तेजी लाने के साथ ही प्लांट में निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर प्लांट पहुंचनें वाले कचरे की निगरानी करनें के निर्देश दिए। माधवनगर में निर्माणाधीन 7.50 एमएल डी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं बिलहरी मोड़ झिंझरी फेस 1 में प्रधानमंत्री अवास योजना के निर्माणाधीन भवनों के निरीक्षण की कुल लागत निर्मित भवनो की संख्या की जानकारी ली और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।
शेष कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने करनें सहित बस स्टैंड स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम परिसर का निरीक्षण प्रस्तावित लायब्रेरी, कैफेटोरिया, आडिटोरियम में विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने बस स्टैंड परिसर का भी निरीक्षण किया।
रिवर फ्रंट कार्य में लापरवाही पर गिरी गाज: अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, ब्लैक लिस्टेड की जाएंगी लापरवाह कंसल्टेंट कंपनियां












Leave a Reply