जनमत हिन्दी। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के बाईपास में शनिवार दोपहर मोटर साइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ट्रक बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के बरगी मोहल्ला निवासी राजू पिता मुन्नीलाल कोल (35 वर्ष) अपने साथी के साथ लाल रंग के मोपेड वाहन से अपने घर से कटनी स्थित पीर बाबा के पास अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान तेवरी बाईपास के पास खेल पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात ट्रकचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
नेशनल हाइवे में 30 में हादसा: अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत












Leave a Reply