जनमत हिन्दी। कटनी जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश पर लगी लोहे की ग्रिल में सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैर फंस गया। काफी मश्क्कत और ग्रिल को गैस कटर से काटने के बाद उनका पैर वहां निकला। इस हादसे में बुजुर्ग के पैर में हल्की चोट आई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी राम खिलावन अपनी दवा लेने जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से बाहर निकलते के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाई गई लोहे की ग्रिल को पार करते समय उनका पैर फिसलकर ग्रिल में फंस गया। उन्होने कई बार अपना पैर निकालने की कोशिश की, लेकिन पैर नहीं निकाल पाए। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय दुकानदार और राहगीरों ने ग्रिल में फंसे पैर को निकालने का प्रयास किया। काफी मश्क्कत के बाद और ग्रिल को गैस कटर से काटने के बाद उनका पैर लोहे की ग्रिल से निकल पाया। हादसे में राम खिलावन के पैर में चोट आई है।
जिला अस्पताल के गेट पर हादसा: लोहे की ग्रिल में फंसा बुजुर्ग का पैर, मुख्य प्रवेश द्वार में हर समय हादसे की आशंका












Leave a Reply