जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से धारदार बटनदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में लगातार पैट्रोलिंग और भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, खिरहनी फाटक, फारेस्टर प्ले ग्राउंड सहित सभी संभावित स्थानों पर लगातार संदेहियों की जांच की जा रही है। पैट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाल ग्राउंड के पास दबिश देकर घेराबंदी करते हुए एक युवक रोका। युवक की तलाश के दौरान उसके पास से एक बटनदार धारदार चाकू मिला। पुलिस युवक के पास से चाकू जब्त कर लिया है। पुलिस ने के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी खिरहनी फाटक क्षेत्र निवासी सुमित पिता संतोष जाटव है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय ने बताया कि अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र का एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध शस्त्र कब्जे में रखने के मामले दर्ज है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय, एसआई कुलदीप सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिवारी, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह की भूमिका रही।
चाकू लेकर घूम रहा था युवक: पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने दबोचा, बटनदार धारदार चाकू जब्त












Leave a Reply