करंट लगने से हुई थी युवक की मौत: शिकारियों ने कुएं में फेंका था शव, आरोपी गिरफ्तार

जनमत हिन्दी। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट से युवक की मृत्यु होने और शव को कुएं में छिपाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को सूचनाकर्ता रितिक बासुदेवा निवासी करहिया ने सूचना दिया कि 17 अगस्त 2026 की रात गांव के कुछ लोगों के साथ कन्हवारा जंगल की ओर गया था। सुबह जानकारी मिली कि साहिल की करंट लगने से मृत्यु हो गई है । जिसकी सूचना पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच की गई। जांच के दौरान करहिया गांव निवासी 18 वर्षीय मृतक साहिल पिता लवकेश बासुदेवा के संबंध में साक्षियों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण, शव पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु बिजली का करंट लगने से होना पाया गया। मर्ग जांच के दौरान गवाहों से पूछताछ और संदेही प्रकाश कोल निवासी ग्राम कन्हवारा के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना की सही जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। विवेचना के दौरान कन्हवारा गांव निवासी आरोपी राजकुमार कोल, रोशन कोल, रूपेश बर्मन, साजन बर्मन, प्रकाश कोल से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि 17 अगस्त की शाम प्रकाश कोल, रोशन कोल, रूपेश बर्मन आरै साजन बर्मन द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने की योजना बनाई गई। इसके बाद सभी आरोपी बडेरी भटिया जंगल में पहुंचे, जहां रोशन कोल अपने साथ लाई लोहे की तार को लकड़ी की खूंटियों के सहारे जमीन से लगभग एक फीट ऊपर लगाकर जंगल के पास से गुजर रहे बिजली के तार से जोड़ दिया गया, जिससे लोहे की तार में करंट लगाया गया। रात्रि करीब दो बजे आरोपी शिकार देखने जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि साहिल वासुदेव फंसकर करंट लगने से मृत्यु हो गई। इसके बाद घटना छिपाने के उद्देश्य से शव को उठाकर जंगल में स्थित एक पुराने सूखे कुएं में डाल दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे की तार को शिव मंदिर के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया गया। पुलिस ने इसी मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  कार्रवाई में थाना प्रभारी और स्टाफ की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *