कटनी में प्रशासन की सख्ती: राजस्व अमले पर एक्शन, लापरवाह दो पटवारी निलंबित

जनमत हिन्दी। शासकीय कार्यो में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई करने के कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिए निर्देश के पालन में कटनी एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने हल्का छपरवाह के पटवारी भान सिंह बागरी और हल्का कैलवारा की पटवारी श्रीमती किरण सेन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने पिछले दिनों समय-सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान इन दोनों पटवारियों की लापरवाही कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए निलंबन कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार कटनी नगर के राजस्व ग्राम बिलगवां अंतर्गत भूमि खसरा नंबर 150, 156, 379 में हल्का पटवारी छपरवाह द्वारा समयावधि में अभिलेख दुरूस्त नहीं किए जाने पर तहसीलदार द्वारा पटवारी को 12 जनवरी को कारण बताओ नोटिस दिया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एसडीएम ने तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम छपरवाह तहसील के पटवारी को मप्र सिविल सेवा नियम के प्रावधनों के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अविध में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय कानूनगो शाखा रहेगा। इसी प्रकार ग्राम कैलवारा खुर्द की पटवारी द्वारा आदेश के बावजूद नक्शा दुरूस्त नहीं किया गया। जिस पर तहसीलदार द्वारा एसडीएम को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर एसडीएम द्वारा पटवारी श्रीमती किरन सेन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अविध में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बड़वारा रहेगा। दो निलंबित पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *