केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63वां स्थापना दिवस: योग-नृत्य और सम्मान समारोह बना आकर्षण

जनमत हिन्दी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे में सोमवार को नगर निगम आयुक्त आईएएस तपस्या परिहार के मुख्य आतिथ्य में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निगमायुक्त और प्राचार्य पंकज कुमार जैन द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि यह अत्यंत ही हर्ष और गर्व का विषय है कि मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार भी केंद्रीय विद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा रही हैं।  
इस अवसर पर विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों ने भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। बाल वाटिका के नन्हें-मुन्ने कलाकारों के द्वारा अत्यंत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने विद्यालय गीत  भारत का स्वर्णिम अवसर गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएगा गाया। विद्यार्थी देश का भविष्य होते हैं उनके विचार समाज की दिशा और दशा प्रतिबिंबित करते हैं।  इसी को चरितार्थ करते हुए विद्यालय के छात्र स्मृति रंजन 11वीं  ‘अÓ ने अपना भाषण प्रस्तुत किया।
अगली गतिविधि में विद्यालय की विद्यार्थियों द्वारा योग का शानदार प्रदर्शन किया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सांसद कप में कबड्डी में प्रथम स्थान पर आई बालिकाओं की टीम और बालकों की टीम को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।         मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अपना अधिकतम समय पढ़ने और सीखने में लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालयीन जीवन को विद्यार्थी के जीवन का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्सुकता से भरपूर प्रश्न पूछने वाला और जानकारी प्राप्त करने वाला बनने की प्रेरणा दी।
उन्होंने केंद्रीय विद्यालय को सच्चे अर्थों में लघु भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया। वहीं प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने अपने अभिभाषण में मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ-ही उन्होंने विद्यालय की विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए परिश्रम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सुश्री तपस्या परिहर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रीमती अनिका मलिक और कार्यक्रम का संचालन मनीषा कुमारी द्वारा किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *