आरएसएस का शताब्दी वर्ष: महाकौशल प्रांत में 65 लाख परिवारों तक पहुंचेंगे राष्ट्रीय स्वयं सेवक, मातृशक्ति भी निभाएंगी अहम भूमिका

जनमत हिन्दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर देश भर में व्यापक गृह संपर्क करने की योजना है।  इस निमित्त महाकौशल प्रांत में भी रविवार 30 नवंबर 2025 से 20 दिसंबर तक व्यापक गृह संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है।  महाकौशल प्रांत के 10 विभाग, 34 जिलों के 23914 ग्राम और नगरीय क्षेत्र की 894 बस्तियों के 65 लाख से अधिक परिवारों तक गृह संपर्क किया जाएगा।  हर घर तक संपर्क हो सके कोई भी घर न छूटे इस दृष्टि से 5-5 संघ स्वयंसेवक, विविध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ टोली का निर्माण किया गया है।  प्रत्येक टोली में 2- 2 मातृशक्तियों को जोड़ा गया है। संपर्क में प्रत्येक घर में भारत माता का स्टीकर लगाया जाएगा और संघ की जानकारी वाला एक पत्रक भी भेंट किया जाएगा।  समाज परिवर्तन की दृष्टि से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण जागरूकता, स्वदेशीयुक्त जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों की भी चर्चा करेंगे। साहित्य विक्रय भी होगा। दरअसल व्यापक गृह संपर्क अभियान का उद्देश्य समाज की बातों को सुनना और संवाद स्थापित करना है। राष्ट्रीय विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है। कटनी जिले के भी साढ़े तीन लाख घरों तक संघ के स्वयंसेवक पहुंचेंगे। 98 मंडल 947 गांव और 38 बस्तियां तक संघ और वैचारिक संगठन के बंधु और मातृशक्ति पहुंच करके राष्ट्रीय विचार को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *